
रतलाम। श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय में स्वामी प्रणवानंद महाराज जी वरिष्ठ प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग और वैदिक धर्म संस्थान के ट्रस्टी स्वामी प्रणवानंद महाराज जी का विद्यार्थी हेतु तनाव प्रबंधन और लाइफ हैप्पीनेस, लाइव हैप्पीनेस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी जी द्वारा विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में होने वाले तनाव को दूर करने के लिए सुझाव और समाधान दिए गए। सेमिनार में विद्यार्थियों द्वारा स्वामी जी से लाइफ हैप्पीनेस पर कई प्रश्न पूछे भी गए।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के श्री शिवनारायण जी, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह जी, श्री ओपी चौधरी जी, श्री राजेश सोलंकी जी, श्री अनुराग त्रिपाठी जी, सुश्री मीनल दीदी, श्रीमती करमजीत जी, आदि वरिष्ठगण उपस्थित रहे। महाविद्यालय से चेयरमैन भरत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा उपस्थित रहे, अतिथियों का आभार प्राचार्य डॉ.आनंद त्रिवेदी ने व्यक्त किया।