रतलाम 31 मार्च 2024। डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्रेसिंग तथा चिकित्सा संबंधित अन्य सभी आवश्यक सामग्री तथा उपकरण पर्याप्त रूप से उपलब्ध है तथापि कोई समाजसेवी अथवा कोई संगठन आदि मेडिकल कॉलेज को सामग्री दान करने के इच्छुक रहते हैं तो कॉलेज प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है, समस्त समाजसेवी व्यक्तियों का हृदय से स्वागत है।