आबकारी विभाग द्वारा पिछले एक पखवाडे में 411 ली. अवैध मदिरा तथा 1865 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

रतलाम 31 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन, 2024 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त, डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा पिछले एक पखवाड़े में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान में लीटर देशी मदिरा, विदेशी तथा कच्ची मदिरा जब्त की गई। साथ ही 1865 किलोग्राम महुआ लहान एवं एक दो पहिया वाहन जब्त किया गया। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 4 लाख 52 हजार 384 रुपए है। आबकारी विभाग द्वारा कुल 51 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही जारी रहेगी।