रतलाम । युगादिदेव,शंत्रुजय तीर्थाधिपति प्रथम तीर्थकर, अयोध्या नगरी के प्रथम राजेश्वर माता मरूदेवी पिता नाभिराया नंदन त्रिलोकीनाथ देवाधिदेव प्रभु ऋषभदेव (आदिनाथ) भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव संपूर्ण भारतवर्ष में बड़े धुमधाम से मनाया जा रहा है।
उसी कड़ी में रतलाम में अ.भा. श्री जैन श्वेताम्बर मुर्तिपूजक युवक महासंघ के द्वारा विगत 9 वर्षों से लगातार भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। जिसमें नगर में विराजीत पूज्य साधु साध्वीजी भंगवत की पावन निश्रा में चैत्र वदी अष्टमी 02 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रात: 8 बजे श्री मोतीपूज्यजी मन्दिर से भव्य रथयात्रा निकाली जावेगी। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग घास बाजार, माणकचौक, न्यू क्लॉथ मार्केट, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल होते हुए मोतीपूज्यजी मंदिर पर समापन होगा। रथयात्रा में बैंड बाजे, इंद्र ध्वजा, आदिनाथ भगवान का रथ, दीक्षाती बहन इस रथयात्रा में समिल्लित होंगे ।
अ.भा. श्री जैन श्वेताम्बर मुर्तिपूजक युवक महासंघ अध्यक्ष मुकेश पगारिया, सचिव जितेन्द्र चोपडा ने सभी से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर जिन शासन की शोभा बढ़ावे ।