

रतलाम । रोटरी क्लब का रतलाम प्लैटिनम का मंडल अध्यक्ष रोटे. डॉ. रितु ग्रोवर का आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ। प्लेटिनम अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगी ने बताया कि आज मंडलाध्यक्ष डॉ. रितु ग्रोवर का अधिकारिक दौरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें प्रारंभ में अन्नपूर्णा अन्य क्षेत्र स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को दैनिक उपयोगी वस्तुएं वितरित की गई । डॉ ग्रोवर द्वारा फल वितरण एवं सहायक मंडल अध्यक्ष रोटे. विजय जोशी द्वारा भोजन कराया गया । तत्पश्चात महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत दो महिलाओं को पूर्व में सिलाई मशीन प्रदान की गई थी उनका अर्थ उपार्जन सिलाई द्वारा हो रहा है उनसे मंडल अध्यक्ष, सहायक मंडल, अध्यक्ष कार्यकारी सचिव ने चर्चा की। तत्पश्चात क्लब की औपचारिक बैठक का प्रारंभ सार्जेंट एट आम्र्स डॉ. मीना सिसौदिया की घोषणा द्वारा हुआ। प्रारम्भ में माँ सरस्वती पूजन एवं पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. रितु ग्रोवर, सहायक मंडल अध्यक्ष रोटे. विजय जोशी, दीप्ति कोठारी मंडल कार्यकारी सचिव, रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे.मितेश गादिया, पीडीजी रोटे गुस्ताख अंकलेसरिया, सहायक मंडल अध्यक्ष रोटे. प्रकाश लखानी एवं रोटे. सुनील लुनिया आदि अतिथियों का स्वागत प्लेटिनम अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे एवं सचिव हंसा पटनी, फाउंडर अध्यक्ष रोटे. शोभा नैनानी, रोटे. वंदना सोनी, रोटे. प्रतिभा सोनी, रोटे.कमला गुप्ता, उषा जैन, रोटे मीना सिसोदिया आदि ने किया । स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे ने कहा कि क्लब के द्वारा वर्ष भर में रोटरी के साथ मूलभूत क्षेत्र यथा-शिक्षा ,मातृ शिशु कल्याण, शांति, रोग रोकथाम उपचार, जल स्वच्छता, आर्थिक एवं सामुदायिक विकास ,पर्यावरण के संबंध में किए गए साथ ही कैरियर मार्गदर्शन, महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र पर आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना, वृद्ध आश्रम में सेवाएं देना आदि के बारे में बताया। रोटरी प्लैटिनम की सचिव हंसा पटनी ने जुलाई माह से मार्च माह तक किए गए कार्यों का वाचन पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत किया जिसे सात क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। सहायक मंडल अध्यक्ष रोटे. विजय जोशी ने क्लब द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं कहा कि यह क्लब केवल चार वर्ष पुराना है किंतु नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रोटे. मितेश गादिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह क्लब रतलाम के सभी क्लब में सबसे नया है परंतु नवाचार में यह क्लब अग्रणी है । मंडल अध्यक्ष डॉ. रितु ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप समुदाय के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयत्न कर रहे हैं यह सराहनीय है प्रत्येक एक सदस्य को एक रोटरी मित्र बनाने के लिए कहा । डॉ ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान युग में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करना आवश्यक है हर क्लब को इस पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने क्लब द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों वार्षिक प्रतिवेदन संधारित किए गए रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया एवं प्रशंसा की। नवीन सदस्यों – सीमा अग्निहोत्री, शीतल सराफ, जयश्री देशमुख को रोटरी पिन लगाकर स्वागत किया गया तथा नवीन सदस्यों का परिचय रोटे कमला गुप्ता ने दिया। मंडल अध्यक्ष के आधिकारिक दौरे के अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों को चिडिय़ों के आश्रय स्थल प्रदान किए गए। इस अवसर पर रोटरी रतलाम के रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रकाश सेठिया, सचिव अनुराग लोखंडे, रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष रोटे. हीरालाल डांगी, रोटे. राजेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र बाफना, विनोद मूणत, अशोक डांगी, रोटे. अखिलेश गुप्ता ,मधु गुप्ता, रोटेरियन यशवंत पावेचा, रोटे. कृष्ण मैंडिया, उषा जैन, रोटे प्रतिभा सोनी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी और डॉ मनोहर जैन ने किया एवं कार्यक्रम का आभार सचिव हंसा पटनी ने किया । कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान द्वारा किया गया।