जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन द्वारा जैन कन्या स्कूल में बच्चों को स्कूल गणवेश प्रदान की

रतलाम। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन द्वारा सेवा कार्यों की कड़ी में एक नई कड़ी ओर जुड़ गई है। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया सोशल ग्रुप 25 वर्षों से रतलाम नगर में सेवा कार्यकर‌ रहा है एवं अन्य एक्टिविटीज कार्य बिना जाती भेद भाव के समाज हित में कार्य करता आ रहा है। इन सभी सेवा कार्यों का 8 से 10 पूर्व अध्यक्ष का योगदान रहा है। वर्तमान अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा के अधिक अनुभव के कारण सेवा कार्यों के क्रम को अधिक बढ़ा दिया है. कई कार्यो को सोशल ग्रुप गुमनाम सहयोग करता रहता है ताकि जिसे सहयोग करें उसे पता भी नहीं चलना चाहिए। वेसा ही कार्य आज भी कर रहा है जिन बच्चों को स्कूल गणवेश प्रदान की गई उन्हें पता भी नहीं होगा कि सोशल ग्रुप द्वारा उन्हें प्रदान की गई। जिस से बच्चों के मन में हीन भावना व उनका मनोबल नहीं गिरे यही एक उद्देश्य है। इसीलिए ग्रुप परिवार ने श्री जैन कन्या उच्चतर विद्यालय के स्टाफ सुनीता सिरोलीया जगदीश पाटीदार व सिमा मोदी व अन्य स्टाफ के माध्यम से प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित थे
फेडरेशन के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा फेडरेशन कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका, फेडरेशन के‌‌ रिजन प्रभारी जयवंत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोद, सचिव निलेश काकड़ी वाला, विपिन पुंगलिया, मुकेश धाकड़, विनोद कोचर, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, शैलेंद्र चोपड़ा, निर्मल गोखरू, महेन्द्र काठेड़, अनिल तलेरा, संजय भटेवरा, मनोज लोढ़ा, नितेश नाहर, संतोष सिसोदिया, दिलीप जैन, सुनील बोहरा, तरुण खिमेसरा, राजेश कोठारी, महिला सदस्य मनीषा चोपड़ा,सीमा मोदी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पाटीदार ने किया और आभार विपिन पुगलीया ने माना।