

रतलाम । हमारा संघ हमारा दायित्व एक पेड़ माँ के नाम के तहत अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रतलाम द्वारा आज नमकीन क्लस्टर-करमदी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसके अंतर्गत 40 पौधे और 50 सीड बोल का रोपण किया गया है कार्यक्रम में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टी.पी.एफ.) अध्यक्ष लव दख ने बताया कि श्री चांदमल मूलचंद भांगू परिवार द्वारा रोपे गये पौधों को जाली लगा कर सहेजने हेतु सहमति प्रदान की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेरापंथ सभा रतलाम अध्यक्ष विजय वोरा, मनीष बरबेटा,अनिता मांडोत,पुनीत भंडारी ज्योति पीपाड़ा,विकास भांगू, गौतम वोहरा,अनिल बम,विपिन वोहरा,हितेश वोरा रीना मांडोत,ज्योति दख,मोना बरबेटा,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंत्री निपुण कोठारी ने किया । उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष विपुल भांगू ने प्रदान की।