- 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव का हुआ भव्य समापन
- चालीस दिन तक विभिन्न आयोजनों में सेवा देने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया


रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर 16 जुलाई 2024 से चल रहे 40 दिवसीय पूज्य चालिहा महोत्सव का आज भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ । सिंधु सेना एवं श्री लाल सांई समिति के द्वारा आयोजित पूज्य चालिहा महोत्सव के समापन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण को झूले में विराजित कर माखन मिश्री का भोग लगाया तथा मटकी फोड़ का आयोजन किया गया । जिसमें बालक वंश मोतियानी द्वारा भगवान कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मटकी फोड़ी गई । इसके पश्चात माखन मिश्री वितरित की गई ।
आज बहिराणा साहेब लंगर प्रसादी की सेवा श्रीमती रूकमणी देवी, मुरलीधर आवतानी, चंद्रप्रकाश आवतानी, देवानंद खत्री परिवार द्वारा की गई। महोत्सव के सेवादारों रामलाल चंदानी, रमेश चोयथानी, अशोक हेमनानी, कमलेश दखानी, रोहित बदलानी, नरेन्द्र मेघानी, हरिश पंजवानी, हेमंत गणेशवानी, विन्नी जसूजा का श्री कालिका माता सेवा मंडल अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, सचिव हरिश बिंदल के द्वारा शॉल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मान प्रदान किया गया । साथ ही पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी ने योगिता मेनी, अनुष्का फुलवानी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। 40 दिवस तक ज्योत रोहित बदलानी द्वारा बनाई गई, प्रसादी बनाने की सेवा विन्नी जसूजा एवं ज्योत विसर्जन सतीश हेमनानी, धनराज लालवानी द्वारा किया गया।
40 दिवस तक भगवान श्री झूलेलाल जी का अमर कथा ग्रंथ का वाचन रमेश हेमनानी, नीलम हेमनानी, राजकुमारी कांतालाल चंदानी, सिंधु सेना अध्यक्ष चंदन मोतियानी, शहर अध्यक्ष योगेश सन्थानी, तरुण सोनी, अशोक जसूजा, हरिश मोतियानी आदि ने किया । भजन कीर्तन विनोद छेतिया एवं दिपेश छेतिया, आरती पल्लव सुंदर केवलरमानी, राजु लालवानी,नरेश शर्मा, कपिल जी तथा प्रसादी वितरण की प्रतिदिन सेवा सुशील फुलवानी, मीरा दादी, प्रकाश गोलानी, संजय नेनानी, टिकम सतवानी के द्वारा की गई । महिला मंडल की वीना अवतानी, उषा खत्री, सुमित्रा अवतानी, नेहा कल्याणी, नीता इसरानी, दिव्या जसरानी, गीता वाधवानी, हर्षा मितेरानी, ज्योति गोलानी आदि द्वारा 40 दिवस तक अपनी सेवाएं दी गई । अंका मंत्र का वाचन तिशा हेमनानी, वंश मोतियानी, अनुष्का फुलवानी ने किया । अंत में सम्पूर्ण सिंधी समाज एवं सभी सेवादारों का सिंधु सेना के प्रदेश महामंत्री हाशु कल्याणी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे ।