निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के दिये निर्देश


रतलाम । नगर के विभिन्न वार्डो में करवाये जा रहे विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इस हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने नगर निगम इंजीनियरों के साथ नगर के विभिन्न वार्डो में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त हिमांशु भटट ने पैलेस रोड, जैन कॉलोनी, पूर्णेश्वर मंदिर, बिचलावास, बाजना बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने निर्देशित किया कि पूर्व मे निर्मित जो सड़के वर्तमान मे गारण्टी पीरियड के अन्तर्गत है उनके मेंटेनेन्स कार्य हेतु सम्बन्धित ठेकेदार को सूचना पत्र जारी किये जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से समयावधि में पूर्ण किये जाये।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल के अलावा नगर निगम लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री उपस्थित थे।