रतलाम। संभव महिला मंडल द्वारा हाथी वाला दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को तपस्वियों का बहुमान अध्यक्ष आयूशी पानोला, कोषाध्यक्ष आयुषी दोषी एवं मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा में सभी तपस्वियों का श्रीफल और माला पहनाकर समाज के सभी गणमान्य सदस्यों के समक्ष स्वागत किया गया। सभी महिलाओं और महिला मंडल की सदस्यो ने बहुमान कर संगीतमय माहोल बना दिया।जिसने सभी समाज जन का मन मोह लिया। चांदमल नरेंद्र कुमार गांधी और पदम कुमार महावीर गांधी के परिवार द्वारा महिला मंडल का आभार के रूप में स्वागत किया।उक्त कार्यक्रम की सूचना नवकार सेवा सस्थान की मीडिया प्रभारी और संभव महिला मंडल की वरिष्ठ महिला श्रीमती सरोज चत्तर द्वारा दी गई ।