पुष्पा ककरानी के असमायिक निधन परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान की दी सहमति!

रतलाम । शहर के बोहरा बावड़ी निवासी पुष्पा ककरानी के असमायिक निधन होने पर गिरधारी लाल वर्धानी ,भगवान ढालवनी, संजय नेनानी ने उनके पुत्र राजेश ककरानी एवं परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्विकृति मिलते ही संस्था के द्वारा मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफीसर विनोद कुशवाह द्वारा ज्योति सिंह चौहान , प्रहलाद गेहलोत के सहयोग से नेत्रदान (कार्निया) लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।नेत्रदान के लिए मीनू माथुर अपने वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर ककरानी के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं नेत्रदान के दौरान, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, प्रशान्त व्यास, मीनु माथुर मोजूद थे । नेत्रम संस्था ने ककरानी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया ।

Play sound