सीरत कमेटी ने किया ईद मिलादुन्नबी के जुलूस स्वागत, अतिथियो को साफा एवं पुष्प माला से सम्मानित किया

रतलाम। आबकारी चौराहे पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस मे आए सीरत कमेटी अध्यक्ष नासिर कुरेशी,ने अतिथियो का साफा एवं पुष्प माला से सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर काजी अहमद अली, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, यासमीन शैरानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, मुबारिक खान, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मुबारिक शैरानी, अफजल हुसैन, सलीम कुरैशी,एडिशनल एसपी राजेश खाखा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, एसडीओपी अजय सारवन,सीएसपी आदि की उपस्थिति में जुलूस शुरू करवाया एवं जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ आबकारी चौराहे पर समापन हुआ। समाजजनों मंच लगाकर जगह-जगह जुलूस में आए लोगों को फल एवं मिठाई आदि वितरण कर सम्मान किया गया।सीरत कमेटी के अध्यक्ष नासिर कुरैशी,अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी,शहर काजी अहमद अली,यासमीन शैरानी, आदि ने जुलूस में शिरकत करने वाले समाजजन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया उक्त जानकारी अहमदनूर कुरैशी,द्वारा दी गई।