नवरत्न परिवार मन्दसौर जिला जोन -2 की कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन

सीतामऊ (नयन जैन) । जन जन की आस्था व श्रद्धा के केंद्र आचार्य श्री नवरत्नसागर सूरीश्वर जी महाराजा के दिव्य आशीष एवं युवा ह्रदय सम्राट,सर्व धर्म दिवाकर, जिनशासन हितचिंतक आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वर जी महाराजा के आशीर्वाद एवं सफल मार्गदर्शन में संचालित जिनशासन के युवाओं का एक वृहद समूह नवरत्न परिवार की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चौधरी की अध्यक्षता में सीतामऊ के आराधना भवन ने सम्पन्न हुई। जिसमे विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव अमित छिंगावत, प्रचार मंत्री लोकेश जैन, सदस्य गौतम सेठिया, मप्र उपाध्यक्षद्वय नरेंद्र रणावत, चंचल जैन आदि ने इंदौर महानगर में आगामी 20 व 21 सितंबर को आचार्य श्री विश्वरत्नसागर जी महाराजा के पावन सानिध्य में आयोजित नवरत्न परिवार के स्नेह मिलन समारोह में पधारने का आमंत्रण दिया। राष्ट्रीय महासचिव ने शाखा के पदाधिकारीयों व सदस्यों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में नवरत्न परिवार के स्नेह मिलन में पधारकर आयोजन को सफल बनावे।
इस अवसर पर संघठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चौधरी ने मन्दसौर जिला जोन – 2 जिलाध्यक्ष के रूप में अर्पित ओस्तवाल सीतामऊ, महासचिव हेतु कमल जैन (DC) सुवासरा व कार्यकरिणी सदस्य नवीन जैन तीतरोद को मनोनीत किया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सीतामऊ अध्यक्ष अक्षय ओस्तवाल, उपाध्यक्ष हर्षित भंडारी, सचिव उत्सव जैन, राजेश ओस्तवाल, पीयूष जैन, नयन जैन, पवन जैन आदेश ओस्तवाल, रितिक भंसाली, आदेश भंडारी आदि उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर अच्छे कार्यकाल की अग्रिम बधाई दी।