लघु उद्योग भारती इकाई द्वारा रतलाम में MSME कार्यशाला का आयोजन

उद्यमियों को मिलेगा नए अवसरों का लाभ

रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME), मध्यप्रदेश शासन द्वारा “Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP)” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 11 सितम्बर 2025 को शाम 4:30 बजे रतलाम में किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि
यह कार्यशाला श्री राधा कृष्ण मैरिज गार्डन, टैंकर रोड, मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास, इंद्रलोक नगर, रतलाम (म.प्र.) में आयोजित होगी।

कार्यशाला के प्रमुख विषय

•   मध्यप्रदेश MSME विकास नीति–2025
•   मध्यप्रदेश MSME भूमि नियम–2025
•   मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति–2025
•   ई–कॉमर्स ऑनबोर्डिंग एवं विशेष सत्र
•   LEAN / IPR / ZED योजना / ई–कॉमर्स

कार्यशाला के लाभ

•   उद्यमियों को ई–कॉमर्स के माध्यम से नए ग्राहकों तक आसान पहुँच, 24x7 बिक्री, सुरक्षित भुगतान और मार्केटिंग–प्रमोशन में सहयोग मिलेगा।
•   MSME नीतियों से पूंजी निवेश, ब्याज पर सब्सिडी, पंजीयन शुल्क व बिजली दरों में छूट, औद्योगिक भूमि और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
•   ZED प्रमाणन (Zero Defect, Zero Effect) से गुणवत्ता व पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं के पालन पर मान्यता मिलेगी और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे।
•   GeM पोर्टल के माध्यम से MSMEs अपने उत्पाद/सेवाएं सीधे राज्य एवं केंद्र सरकार को बेच सकेंगे।

आयोजक एवं साझेदार

इस कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (State Nodal Agency–RAMP), MSME विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जा रहा है।
EY नॉलेज पार्टनर और Ideas to Impact Foundation इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग करेंगे।

Play sound