
जबलपुर, 2 नवम्बर । भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की वर्ष 2025-26 के लिए जबलपुर संभाग (महाकौशल) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा के संयोजक/अध्यक्ष, डॉ. यतीश जैन द्वारा की गई है।
संस्था के कार्य और उद्देश्य:
भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष में स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों, मूर्तियों, और पुरातत्विक महत्व की धरोहरों का सर्वेक्षण, संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं संवर्धन करना है। यह संस्था जैन धर्म, दर्शन और संस्कृति की रक्षा हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं राज्य पुरातत्व विभागों के समन्वय से भी कार्य करती है। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, दिल्ली। सन 1894 को कार्तिक वदी दूज में सेठ राजा लक्ष्मण दास के नेतृत्व में आयोजित मथुरा अधिवेशन में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा की स्थापना हुई।1 दिसंबर 1895 से संस्था द्वारा जैन गजट नियमित प्रकाशित हो रहा है।