जैन होकर जैन का सम्मान करो

जैन होकर जैन का,
आप सभी सम्मान करो!
सभी जैन एक हमारे,
मत उसका नुकसान करो!
चाहे जैन कोई भी हो,
मत उसका अपमान करो!
जो ग़रीब हो, अपना जैन,
धन देकर धनवान करो!
हो गरीब जैन की बेटी,
मिलकर कन्या दान करो!
अगर जैन लड़े चुनाव,
शत प्रतिशत मतदान करो!*
हो बीमार कोई भी जैन,
उसे रक्त का दान करो!
बिन घर के कोई मिले जैन,
उसका खड़ा मकान करो!
मामला अदालत में गर उसका,
बिना फीस के काम करो!
अगर जैन दिखता भूखा,
भोजन का इंतजाम करो!
अगर जैन की हो फाईल,
शीघ्र काम श्रीमान करो!
जैन की लटकी हो राशि,
शीघ्र आप भुगतान करो!
जैन को अगर कोई सताये,
उसकी आप पहचान करो!
अगर जरूरत हो जैन को,
घर जाकर श्रमदान करो!
अगर मुसीबत में हो जैन,
फौरन मदद का काम करो!
अगर जैन दिखे वस्त्र बिना,
उसे अंग वस्त्र का दान करो!
अगर जैन दिखे उदास,
खुश करने का काम करो!
अगर जैन घर पर आये,
जय जिनेन्द्र बोल सम्मान करो!
अगर फोन पर बात करते,
पहले जय जिनेन्द्र करो!
अपने से हो बड़ा जैन,
उसको आप प्रणाम करो!
हो गरीब जैन का बबूआ,
उसकी मदद तमाम करो!
बेटा हो गरीब जैनी का पढ़ता,
कापी पुस्तक दान करो!
ईश्वर ने अगर तुम्हें दिया,
आप खुद पर गर्व करो।
:: जैनम जयति शासनं ::
एक महावीर, एक जैन