रेडक्रॉस वृद्धाश्रम मे सेवा सप्ताह मनाने पहुंचा मूणत पब्लिक स्कूल परिवार

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित विरियाखेड़ी स्थित वृद्धआश्रम में मूणत पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय समीरमल जी मूणत की जन्म जयंती को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के उद्देश्य से विद्यालय संचालक विनोद मुणत के नेतृत्व में पहुंचे।
इस अवसर पर मूनत परिवार एवं स्कूल के विद्यार्थी द्वारा रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रीतेश गादिया वाइस चेयरमैन सुशील मुनत को वृद्धजनों के चिकित्सिय सुविधा हेतु स्ट्रक्चर भेट किया एवं वृद्धजनों को भोजन करवाया इस अवसर पर स्कूल से पधारे विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस समिति के कार्यों के जानने के लिए जिज्ञासा प्रकट की जिस हेतु चेयरमैन गादिया ने उन्हें रेडक्रॉस की स्थापना से लेकर उसकी कार्यशैली राष्ट्रीय प्रादेशिक व जिला बॉडी के बारे में बताते हुए में चल रही गतिविधि एवं सेवा कार्य से अवगत कराया व विद्यालय के संचालक मण्डल का आभार भी प्रकट किया विद्यालय के संचालक समाजसेवी विनोद मूनत द्वारा रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की अनुमोदना करते हुए विद्यालय को संस्था से सेवा के माध्यम से जुड़ने का भाव प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के रोशन देवी मूणत, प्राचार्य सुबाहु मुणत, पीयूष मूणत, शोभित मूणत वृद्धआश्रम संचालक कुलदीप सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Play sound