मुख्यमंत्री जी को लकड़ी का हल प्रतिक स्वरूप भेंट कर ,पगड़ी पहना कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया

रतलाम। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री मोहन जी यादव के रतलाम जिले में आगमन पर जावरा भगत सिंह कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम के जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी रतलाम जिले में अत्यधिक वर्षा होने से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ था जिस पर मुख्यमंत्री जी ने करोड़ों रुपए की राहत राशि किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर की थी एवं आज 810 करोड रुपए की राशि सोयाबीन भावांतर किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर किया जिस पर सभी किसान भाइयों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को लकड़ी का हल प्रतिक स्वरूप भेंट कर ,पगड़ी पहना कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। वर्तमान में जिले के किसान भाइयों की प्रमुख समस्या प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि प्रदाय करने सिंचाई की बिजली 3 फेस दिन में देने यूरिया खाद की समस्या को देखते हुए और अधिक खाद जिले में प्रदायक करने की मांग की गई।

Play sound