“गोल्डन गिफ्ट टू गॉड थीम” पर ब्रह्मा कूमारी सेवा केंद्र जावरा पर 30 दिवसीय अखंड भट्टी का शुभ आरम्भ

जावरा (अभय सुराणा)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, जावरा पर “गोल्डन गिफ्ट टू गॉड” थीम के अंतर्गत जनवरी माह की 30 दिनों की अखंड भट्टी का शुभ एवं आध्यात्मिक सेवा का शुभ आरम्भ किया गया। यह भट्टी 01 जनवरी 2026, नववर्ष के पावन अवसर पर बी.के. सावित्री दीदी एवं बी.के. शिवकन्या दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुई।
इस भट्टी का मुख्य उद्देश्य प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के नक़्शे कदम पर चलकर सम्पूर्ण बाबा समान बनने क़े लक्ष्य पर आधारित है। भट्टी के दौरान सभी ब्राह्मण बच्चों ने आत्मिक स्वरूप को अपनाते हुए फरिश्ता स्वरूप धारण करने तथा अपने मन, वचन और कर्मों द्वारा परमात्मा को स्वर्णिम उपहार अर्पित करने का संकल्प लिया।
भट्टी अवधि में 18 जनवरी 1969 – प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस को विशेष श्रद्धा एवं स्मृति मे प्रति वर्ष मनाया जाता है । इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा के त्याग, तपस्या और संपूर्ण समर्पण से प्रेरणा लेते हुए अव्यक्त फरिश्ता जीवन शैली को अपने जीवन में उतारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है यह दिवस अव्यक्त स्थिति द्वारा परमात्मा से गहरे आत्मिक संबंध का गहन अनुभव करायेगा
यह 30 दिवसीय अखंड भट्टी आत्मिक शुद्धता, दिव्य अनुभूति और आत्म-उन्नति का सशक्त माध्यम बनेगी, जिससे समाज में शांति, पवित्रता एवं सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित होगा।

Play sound