संत श्री नर्मदानंद बापजी की तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूर्ण

  • बदनावर आगमन पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दर्शन-वंदन कर स्वागत किया
  • नगर परिषद की मांग पर संत श्री की उपस्थित में फाउंडेशन की ओर से शव वाहन भेंट करने की घोषणा

रतलाम, 1 फरवरी। श्रीश्री 1008 श्री नर्मदानंद बापजी के तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर रतलाम की ओर आगमन से पूर्व बदनावर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष मीना शेखर यादव द्वारा मंत्री श्री काश्यप के समक्ष शव वाहन की आवश्कता से जुड़ी मांग रखने पर संत श्री की उपस्थिति में मंत्री श्री काश्यप द्वारा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से शव वाहन भेंट करने की स्वीकृति दी गई।
मंत्री श्री काश्यप द्वारा शव वाहन भेंट करने की स्वीकृति दिए जाने से बदनावर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों की परेशानियां खत्म होगी। वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो नए वाहन के आने से नहीं होगी। इसका संचालन नगर परिषद् द्वारा किया जाएगा, जोकि पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा। दरअसल नगर परिषद के पास मौजूद वाहन जर्जर हो चुका है। ऐसे में संत श्री की उपस्थिति में मंत्री श्री काश्यप के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मांग रखने और उसके पूर्ण होने से उपस्थितजनों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए सभी के द्वारा मंत्री श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता शेखर यादव के साथ आयोजक परिवार की ओर से बाबूलाल चौधरी, सीमा राजेश चौधरी द्वारा भी मंत्री श्री काश्यप का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *