‘सुनें सुनाएं’ की पहल साहित्य उत्सव का स्वरूप ले – कलेक्टर मिशा सिंह

रतलाम । रतलाम की साहित्यिक गतिविधियां उल्लेखनीय हैं । इसे निरंतर बढ़ाने की आवश्यकता है । ‘सुनें सुनाएं’ के माध्यम से शहर में रचनात्मक गतिविधियों का सिलसिला और आगे बढ़े तथा साहित्य उत्सव का एक स्वरूप ले, यह शहर की साहित्यिक , सांस्कृतिक समृद्धि के लिए आवश्यक भी है।
उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने ‘सुनें सुनाएं’ की रचनात्मक पहल ‘कैलेंडर – 2026’ का अवलोकन करते हुए व्यक्त किए। कलेक्टर को उक्त कैलेण्डर वरिष्ठ साथी सुभाष जैन, ओमप्रकाश ओझा, विनोद झालानी, लगन शर्मा, महावीर वर्मा तथा आशीष दशोत्तर ने भेंट किया। इस अवसर पर सुभाष जैन ने हम लोग द्वारा आयोजित गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान की।
कलेक्टर श्रीमती सिंह इन गतिविधियों के प्रशंसा करते हुए कहा कि रतलाम शहर में साहित्य उत्सव जैसा एक वातावरण निर्मित हो ताकि नई पीढ़ी को भी रतलाम शहर और मध्य प्रदेश के साहित्यकारों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके । उन्होंने ऐसी गतिविधियों के लिए प्रशासनिक पहल का भी आश्वासन दिया।

Play sound