

रतलाम। जैन श्वेताबर सोशल ग्रुप रतलाम द्वारा स्व श्री शांताबाई गेंदालाल कोठारी की स्मृति मे एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शास्त्री नगर स्थित न्यू डिजिटल डायग्नोस्टिक सेंटर पऱ रखा गया जिसमें कई लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी हार्ट, किडनी,लीवर,विटामिन, जैसी महंगी जाचों को बहुत ही कमदरों पर करवाई शिविर का शुभारम्भ साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री व रतलाम के अध्यक्ष श्री विनोद मेहता व खत्तरगच्च श्री संध के पूर्व अध्यक्ष श्री कांतिलाल चोपडा,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेश कोठारी, द्वारा किया गया। श्री विनोद मेहता द्वारा प्रशंसा करते हुए कहां की हर वर्ष लोगों को इसी तरह से लाभ पहुंचा ते रहे और उनके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल करते रहें ऐसी शुभकामनाएं भी व्यक्त की।
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित इस भव्य स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और महंगी जांचों को कम दरों पर करवाया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
इस आयोजन की सफलता के लिए जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के सदस्यों ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक श्री रितेश मेहता का डॉक्टर गुलाब पाटीदार को बधाई दी।
यह आयोजन समाज के लिए एक उत्कृष्ट पहल है, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व शिवर संयोजक संदीप चौहान (पोहावाला),
नीलेश पोरवाल, प्रदीप डांगी सुशील कटारिया, सुनील चोरडिया,जीतेन्द्र मेहता,शीतल पावेचा, हेमंत कोठारी,शैलेन्द्र कोठारी, ने किया ग्रुप पदाधिकारी एवं अतिथियों ने शिविर लाभार्थी हेमंत कोठारी एवं रितेश मेहता का सम्मान किया।