जगत पुज्य महामहिम संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर समाधि दिवस पर आज महाआरती एवम भजन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इस भारतभूमि के समाधीष्ठ महामहिम जगत पुज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री विधा सागर जी महाराज की दीत्तीय समाधि दिवस पर आज शाम ७:३० बजे से संयम स्वर्ण कीर्तिस्थंभ स्थल MR10 श्री चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा पर संगीतमय भजन एवं महाआरती का भव्य आयोजन धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आयोजन पूर्वोत्तर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। संजय, अहिंसा, प्रदीप जैन मामा, राजु अलबेला, नवीन गोधा, गोलू जैन, संजय काका आदि तथा पुर्वोत्तर क्षेत्र जैन समाज मुनिसेवा समिति इन्दौर ने समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि आज की महाआरती एवं भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या मे समाज जन शामिल हो कर गुरुभक्ति कर पुर्ण्याजन करें । साथ ही अपने अपने घर से एक दीपक लेकर आचार्य श्री जी के चित्र के समक्ष अवश्य लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *