

जावरा (अभय सुराणा) । विश्व प्रसिद्ध श्री मणिभद्र मंदिर जावरा के जीर्णोद्धार की 17वी वर्षगाँठ दिनांक 15 मार्च 2026 रविवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जावेगी। श्री मणिभद्र भक्त मंडल जावरा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अनुष्ठान, आकर्षक अंगरचना, आकर्षक मंदिर सजावट, छप्पन भोग अर्पण, भव्य महाआरती, के साथ सकल जैन समाज का स्वामीवात्सल्य भी आयोजित है।
कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का लेखन शुभ मुहूर्त में दिनांक 22 फरवरी को पिपली बाजार उपाश्रय में किया गया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र का जाप कर जय जय कार के साथ नगर के सभी जैन मंदिरों में विराजित परमात्मा के नाम पत्रिका लिख कर गाजते बाजते मंदिरों में पत्रिका चढ़ाई।
इस अवसर पर हिम्मत धाड़ीवाल, अभय चोपड़ा,अशोक लुक्कड़, विनोद बरमेचा, प्रकाश चोरडिया, सुरेश धाड़ीवाल, रवि चत्तर, अर्पित चत्तर, अजित रांका सुमित दसेड़ा, पंकज कांठेड़, पारस ओस्तवाल, महावीर डांगी संजय सुराणा आदि उपस्थित रहे।
भक्त मंडल की ओर से हिम्मत धाड़ीवाल, अनिल चोपड़ा, अजित चत्तर, अजय सकलेचा, राजेश बरमेचा एवं प्रवीण नवकार दिलीप चत्तर ने सकल श्रीसंघ समस्त कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करी है।
समस्त कार्यक्रम में विधि विधान श्री हेमंत जैन मक्सी द्वारा संपन्न करवाएंग जाएंगे एवं संगीत मय भक्ति युवा गायक चिराग चोपड़ा द्वारा की जावेगी। इस अवसर पर श्री मणिभद्र वीर के परम उपासक श्री बाबूलाल राठौड़ पुणे एवं मनोहर लाल जी मेहता रिंगनोद विशेष रूप से इपस्थित रहेंगे।