25 दिवसीय योग शिविर का अष्टम दिवस

योग की मुद्राएँ अपनाएँ जीवन मूल्य बढ़ जाएगा

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में रतलाम जिले में 15 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक अनवरत 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित सफलतम अष्टम दिवस योगमय अष्टमी के रूप में मनाया योग शिविर का मूल उद्देश्य आमजनों में योग के माध्यम से स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाने के लिए प्रेरित करना और समाज में फेल रही शारीरिक मानसिक बौद्धिक बुराइयों रोगों से मुक्ति की राह पर बढने की और अग्रसर किया जा रहा।
वर्तमान युग सोशल मीडिया अपने आप में गागर में सागर के समान है जहाँ योग की क्रांति का शंखनाद करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य ने सहज सरल स्वरूप में शरीर मन आत्मा से जुड़े जीवन विज्ञान के पहलुओं को समझना साथ ही बहुउपयोगी मुद्राओं जिसमें ज्ञान मुद्रा, वायुमुद्रा, अपान वायु मुद्रा, और लिंग मुद्रा के साथ शवासन का अभ्यास कराया हम जीवन में योग मुद्राओं को अपनाएं अपना मूल्य निरोगी काया कल्प स्वयं निखर जाएगा।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने दैनिक पारम्परिक योगिंग जोगिंग क्रिया सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, दैनिक आहार विहार दिनचर्या व मधुमेह मुक्ति विशेष आसनों का प्रशिक्षण दिया साथ ही नियमित 21 सूर्य नमस्कार लगाने व सबको प्रेरित करने की और अग्रसर किया सूर्य नमस्कार के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ है जो शरीर को लचीला सुडौल नव शक्ति ऊर्जा प्रदान कर हृदय विकारों वजन के साथ तनाव कम करने में सहायक रहता है नव योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न पहलुओं को बारीकियों से सिखाने और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *