मावठे की बारिश से फसल नुकसान का आंकलन जारी

राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा ग्रामों में निरीक्षण किया गया

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार मावठे की बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। आज जिले की सभी तहसीलो में संयुक्त दल द्वारा भ्रमण कर फसल क्षति का आंकलन किया गया । दल सभी गांवो का चरणबद्ध तरीके से भ्रमण करेगा एवं फसल की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित की जाएंगी । आज ताल तहसील के ग्राम सांगाखेड़ा, दौलतपुरा, गुडभेली, खारवा खुर्द एवं खेताखेड़ा, तहसील रतलाम ग्रामीण के ग्राम धराड़, धामनोद, सरवनी जागीर एवं मुंदरी, तहसील रतलाम शहर के ग्राम खेतलपुर, बिरियाखेड़ी, राजपुरा एवं धौंसवास,तहसील पिपलौदा के ग्राम कमलाखेड़ा, सरसानास, बढ़ायला माताजी एवं कुशलगढ़, तहसील जावरा के ग्राम रिंगनोद, मरम्या, असावती कलालिया एवं डोडियाना,तहसील आलोट के ग्राम जोयन, माओखेड़ी, खजुरी देवड़ा,विक्रमगढ़, तहसील बाजना के ग्राम मौलावा, हालीवाड़ा चरपोटा तहसील रावटी के ग्राम बिलड़ी, तहसील सैलाना के ग्राम सैलाना, सरवन, में दल द्वारा फसल का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *