स्व. श्री ठाकुर भुपेंद्र सिंह जी सिसोदिया की स्मृति में आपके सिसोदिया परिवार द्वारा वृध्दाश्रम में वृद्धजनों को ससम्मान भोजन कराया गया

रतलाम। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ भारत के प्रमुख संतोष नयन बरनवाल,भारत भुषण श्री वास्तव, डाक्टर देवेन्द्र सिंह,अजय कुमार उपाध्याय एवं पंडित ओम प्रकाश ओझा के लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने में महत्ती भूमिका निभा रहे। मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव पंडित प्रदीप जोशी व रतलाम जिला अध्यक्ष निलेश राठोड़ के जागरूकता अभियान के तहत संगठन की प्रेरणा से स्वर्गीय श्रीमान ठाकुर भुपेंद्र सिंह जी सिसोदिया ठिकाना संदला जिला धार की स्मृति में आपके सुपुत्र ठाकुर मनीष सिंह सिसोदिया परिवार द्वारा रतलाम वृध्दाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को ससम्मान भोजन कराया जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। जहां आप सभी ने परमपिता से प्रार्थना करी की भारत का भविष्य ऐसा हों की सभी वृध्द जन अपने अपने परिवार के साथ में निवास करें किसी भी वृद्ध माता-पिता को अपनी संतान व परिवार से दुर ना रहना पड़े। भारत वर्ष में वृध्दाश्रम जैसी पाश्चात्य संस्कृति की कुरुती समाप्त होवे सभी अपने अपने परिवार के साथ हिलमील कर जीवनशैली का ‌यापन करें तभी भारत समृद्धशाली व भ्रष्टाचार मुक्त होंगा इस पुनीत कार्य में संगठन के उपस्थित पदाधिकारीयों ने ईश्वर से सिसोदिया परिवार के प्रति आभार प्रकट किया अतः आप सिसोदिया परिवार ने आगे भी संगठन के नेतृत्व में जन हितकारी कार्यो में सहयोगी रहने का वचन दिया जहां उपस्थित रहे।
ठाकुर मनीष सिंह सिसौदिया परिवार के साथ संगठन के पंडित प्रदीप जोशी प्रदेश सचिव, नीलेश राठोड़ जिला अध्यक्ष , संगठन प्रचारक राहुल मकवाना, नवीन पंवार जिला सचिव, रवीराज जिला सदस्य, अजय शर्मा, विवेक राठोर, संतोष चोहान, दिपेंद्र सिंह राठौर, सुश्री संजना गोस्वामी, सुश्री संगीता जोशी, सुश्री नेहा बोरासी एवं नरेन्द्र मोदी विचार मंच से प्रांत अध्यक्ष भाई श्री दिनेश जी जोशी, जिला अध्यक्ष विशाल जी गेहलोत, प्रकाश जी कोठारी व अन्य साथी भाई बहन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *