प्रेरक शिक्षा विद डॉ. सी.एम. मेहता कल 28 फरवरी को होंगे सेवानिवृत

जावरा (अभय सुराणा)। डॉ. सी.एम. मेहता 1983 से उच्चशिक्षा विभाग भोपाल के विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत रह कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान प्रदान कर आज दिनांक28 फरवरी 2026को सेवा निवृत्त हो रहे है।वर्तमान में आप शासकीय महाविद्यालय, कालूखेड़ा में वाणिज्य के प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने शैक्षणिक जगत का 42 वषों का अनुभव का लंबा सफर तय किया है। आपका 42 वर्षों का समर्पण और ज्ञान का प्रकाश विधार्थियों का उज्ज्वल भविष्य और महाविद्यालय की प्रगति के लिए मिल का पत्थर रहा है।शिक्षा के प्रति आपका समर्पण,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा व स हृदयता सदैव अनुकरणीय रहेगी।आपके द्वारा लिखी गई वाणिज्य विषय की 27 पुस्तकें अभी तक प्रकाशित हो चुकी है। मध्यप्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी भोपाल के श्रेष्ठ लेखक एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त है।राष्ट्रीय एवं अन्तर राष्ट्रीय संगोष्ठियों में 52 शोध पत्रों का वाचन एवम बीज वक्तव्य दे चुके है।चार राष्टीय संगोष्ठियों का आन लाइन संचालन कर चुके है।
आपके 32 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके है।आपके निर्देशन मे चार शोधार्थियोंको पीएच.डी अवार्ड हो चुकी है तथा 8 शोधार्थी पंजीकृत है। आप इसरो की टीम से प्रशिक्षित है सेट कॉम प्रशासकीय अकादमी भोपाल से आपके 6 व्याख्यान आभासी कक्षाओं हेतु प्रसारित हो चुके है,जिससे सम्पूर्ण प्रदेश के विधार्थी लाभान्वित हुए है। आकाशवाणी केंद्र इंदौर से तीन बार आपकी वार्ताए प्रसारित हो चुकी है।विक्रम विश्व विधालय उज्जैन के श्रेष्ठ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के रूप में 2 विश्वविधालय स्तरीय एवं 2 जिलास्तरीय विशेष शिविरों का संचालन कर चुके हैं शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा आप लोकसभा, विधानसभा त्रिस्तरीय पंचायती राज एवं नगर पालिका के आम चुनावों में मास्टर ट्रेनर के रूप में अमूल्य योगदान प्रदान किया है।
राष्ट्रीय नीति 2020 के वाणिज्य विषयों के नवीन पाठ्यक्रम निर्माण में आपने केंद्रीय अध्ययन मंडल को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।आपका यह योगदान अविस्मरणीय रहेगा। डॉ. मेहता कुशलप्रशासक ,लेखक ,प्रेरक शिक्षाविद कुशल वक्ता एवं मंच संचालक भी रहे है।डॉ. मेहता को असाधारण एवं उच्च कोटि की सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा जन गणना कांस्य पदक,हिमाचल के राज्यपाल द्वारा आई.टी.अवार्ड,उत्तरप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जी द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षा विद अवार्ड ,अंतरराष्ट्रीय जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ ज़ोन कोआर्डिनेटर अवॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम द्वारा काव्य कौस्तुभ एवं काव्य कीर्ति अवॉर्ड ,राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर अवार्ड(लोकसभा, विधानसभा आम चुनाव)नगर पालिका एवं लायंस क्लब जावरा द्वारा श्रेष्ठशिक्षा विद अवार्ड ,साक्षरता अभियान में रतलाम जिले में श्रेष्ठ कार्य करने पर आपको अक्षर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
उक्त जानकारी जैन सोश्यल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के पी.आर.ओ.प्रदीप सेठिया द्वारा प्रदान कर बताया कि डॉ. मेहता शैक्षणिक जगत के अलावा कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके है।साथ ही अनेक विधार्थियों को आर्थिक मदद कर उनके अध्ययनक्रम को नियमित रखा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव राजकुमार हरण कोषाध्यक्ष शेखर नाहर के साथ ही सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अब और अधिक गति से समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *