सर्वाइकल कैंसर टीका लगवाने का कार्य जावरा में भी प्रारंभ

जावरा (अभय सुराणा) । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का राष्ट्र व्यापी शुभारंभ किया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे, जिला टीकाकरण अभियान डा वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा के न्यू मैटरनिटी विंग में 28 फरवरी शनिवार से सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाने के अभियान का शुभारंभ सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया,डा अतुल मंडवारिया, डा भारती यादव, डा अलका पाटीदार, डा पूजा सोलंकी की उपस्थिति में किया गया।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती अभियान के पहले दिन 5 बालिकाओ को टीका लगाया गया, इस अभियान का निरीक्षण अर्चना राठौर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक रतलाम ने किया,वे सभी बालिका जिनकी आयु 14 वर्ष है वे सभी मुफ्त में टीका लगवा सकेगी,मार्केट में इस टीके की कीमत लगभग चार हजार रुपए है, बालिकाओं को टीका लगाने के पूर्व उनके अभिभावकों की सहमति लेकर सहमति फार्म पर हस्ताक्षर लिए गए, साथ ही उनके आधार कार्ड से यूवीन पोर्टल पर इंट्री की गई, टीका लगाने का कार्य इना दास सिस्टर द्वारा किया गया, टीका लगाने के बाद उन्हें डा अलका पाटीदार की निगरानी में उन्हें आधे घंटे निगरानी कक्ष में रखा गया, बाद में उनके सर्टिफिकेट को मोबाइल पर भेज दिया गया। बी ई ई बसन्तीलाल मईडा बीपीएम रघुनंदन पाटीदार बीसीएम प्रदीप मीणा, सुपरवाइजर अनिल पटेल, पूनम दायम,यशोदा शर्मा,तरुण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *