प्रभु प्रेमी संघ के फागोत्सव में पं गोपालकृष्ण शर्मा के भजनो पर झूमे भक्तगण

रतलाम,01 मार्च। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ ने मेहंदी कुई बालाजी स्थित पुष्प वाटिका में फागोत्सव धूमधाम से मनाया । इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक पं गोपालकृष्ण शर्मा ने फ़ाग गीतों के साथ भजनो की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इन पर फूलो की वर्षा के बीच गुरु भक्त झूमते नजर आए।
आरम्भ में संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने पादूका पूजन किया। इसके बाद पं गोपालकृष्ण शर्मा के फ़ाग गीतों और भजनों ने समां बांध दिया । पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास,मोहनलाल भट्ट, प्रमोद राघव, केबी व्यास, जयेश झालानी, नीलेश झालानी संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर, राकेश पोरवाल एवं अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *