स्थानकवासी समाज का एक साथ होना गर्व की बात

  • स्टेशन रोड़ स्थानक भवन का उद्घाटन
  • नवकार महामंत्र जाप में उमडे समाजजन

रतलाम,01 मार्च। स्थानकवासी समाज का एकजुट रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। स्टेशन रोड पर नवीन स्थानक भवन के नव निर्माण में सभी दानदाताओं ने मुक्त कंठ से सहयोग दिया हैं। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड को किसी से सहयोग मांगने जाना नहीं पडा और दानदाता सहयोगी खुद ही आगे आए। धर्म और परोपकार के कार्यों में किया गया सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता।
अतिथियों के इन उदबोधनों के बीच स्टेशन रोड़ पर रविवार को श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड द्वारा नवनिर्मित स्थानक भवन का समारोह पूर्वक उद्घाटन हुआ। धर्मनिष्ठ उदारमना गुलाब बाई स्व. शांतिलाल कोठारी, अनोखीलाल कटारिया, दलीचन्द्र नानालाल चैरडिया परिवार के संजय चैरडिया, कमलादेवी हीरालाल जैन तरसींग, अभय गांधी एवं श्रीसंघ अध्यक्ष विनोद मेहता, अजय खिमेसरा मचांसीन रहे। आरंभ में ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष इंदरमल मांडोत ने स्वागत भाषण दिया। ट्रस्टी प्रकाश मूणत ने ट्रस्ट बोर्ड एवं आयंम्बिल खाता की जानकारी देते हुए उदारमना सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह को बाबूलाल सेठिया, अनोखीलाल कटारिया, प्रकाश कोठारी, महेन्द्र बोथरा, सुरेन्द्र गादिया, प्रदीप जैन ने संबोधित किया।
नवीन स्थानक भवन में उदघाटन समारोह के दौरान नवकार महामंत्र के जाप का भव्य आयोजन भी हुआ। इसमें समाजजनों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति का परिचय दिया। इससे पूर्व धर्मनिष्ठ उदारमना गुलाब बाई स्व. शांतिलाल कोठारी ने फीता काटकर स्थानक की उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष इंदरमल मांडोत, ट्रस्टी बाबूलाल सेठिया, रंगलाल चोरड़िया, विनोद भंडारी, प्रकाश मूणत, आजाद मेहता, कांतिलाल छाजेड़ एवं इंदरमल जैन ने किया।
समारोह में श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड ने उदघाटनकर्ता गुलाब बाई स्व. शांतिलाल कोठारी, स्थानक भवन के शिलान्यासकर्ता पन्नालाल धुलचंदजी कटारिया परिवार से अनोखीलाल कटारिया, सहयोगी, दलीचन्द्र नानालाल चैरडिया परिवार के संजय चैरडिया, कमलादेवी जैन तरसिंग, अभय गांधी, आर्टिटेक्ट महावीर छाजेड और ठेकेदार राजेश अरोरा का अभिनंदन किया। समारोह का संचालन प्रकाश मूणत ने किया। आभार कांतिलाल छाजेड ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *