- संगठन मे ही शक्ति है इस मन्त्र को ध्यान रखना होगा : श्री बोथरा
- आगामी 15 मार्च को उदयपुर मे होगा संगठन समिति युवा शाखा का वृहद सम्मेलन

रतलाम। अपने अल्प प्रवास पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर संघटन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई ऍम सेठिया, महामंत्री राकेश मेहता , संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी, युवा शाखा महामंत्री कमलेश दुग्गड आदि जैन दिवाकर स्थानक नीमचोक पर पधारे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेठिया ने कहा की एकता के अग्रदूत जैन दिवाकर जी ने अपने पद का त्याग करते हुई समर्पण की मिसाल श्रमण संघ मे पेश की है, हम उनके अनुयायी है हमें भी समर्पण की मिसाल के साथ साथ एकता से आगे बढ़ना है और जैन दिवाकरीय परिवार की अखंडता को कायम रखना है। हमें तेरे मेरे से बाहर आकर संघठन को मजबूत करना है, इसी कड़ी मे पहले चित्तौड़गढ़ मे संघठन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ उसी मे की गई घोषणा अनुसार अब आगामी 15 मार्च को उदयपुर के अटल सर्कल सेक्टर 4 मे युवा शाखा का राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गाया है, जिसमे रतलाम श्रीसंघ और नवयुवकों को पधारने का निमंत्रण दिया गया।
बैठक की संघ गौरव महेन्द्र बोथरा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की हमें कौन क्या कह रहा है उससे आगे बढ़ते संघटन को मजबूती से और एकता समन्वय के साथ आगे ले जाना है, और जैन दिवाकरजी के सपने को साकार करना है और संघठन मे ही शक्ति है मन्त्र को ध्यान रखना है।
बैठक को संघठन महामंत्री सिद्ध राज संघवी ने सम्बोधित करते कहा की उदयपुर मे आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को सफल बनाना है और आने वाले समय मे हमें महिला सम्मेलन की रूप रेखा भी बनानी है।
संघठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड ने कहा की हम सब को मिलकर उदयपुर मे होने वाले युवा सम्मेलन को सफल बनाना है, जिसके लिए रतलाम संघ का पूरा समर्थन चाहिए।
समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ और श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल ने उपस्तिथ अतिथियों का शब्दो के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक को संघ रत्न इन्दरमल जैन वकील साहब, जयंतीलाल डांगी, श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया आदि ने सम्बोधित किया। साथ ही अमृत कटारिया, विजय कटारिया, पंकज जैन, दिनेश जैन, अरिहंत बोराणा, सौरभ बोथरा, विजय पुंगलिया, महावीर कटारिया,अजय पितलिया, वीरभद्र कटारिया आदि साथी मौजूद रहे। आभार नवयुवक मंडल महामंत्री वीरेंद्र कटारिया ने माना।