योग खेलों सहित शिक्षा श्रेष्ठतम स्थान दिलाने में सहयोगी

  • योग मार्ग अपनाकर स्वस्थ समाज हर प्रकल्पों से जुड़े
  • बेटा बेटी सब समान जरुरत बस प्रतिभा को बढाने की

रतलाम। पतंजलि योगपीठ युवा भारत रतलाम जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति प्रमुख अजीत जैन के प्रयासों से सर्व धर्म सदभाव प्रकृति परिवेश योग संगीत अमृत रस धारा त्रिवेणी संगम लिए 11 दिवसीय नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग ध्यान शिविर 12 मार्च से 22 मार्च 2026 सुबह 06 से 08 बजें तक ह्दय केन्द्र गुलाब चक्कर स्थित दैनिक दिनचर्या आहार विहार पारंपरिक योग प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, रोगानुसार आसनों एक्यूप्रेशर चिकित्सा रचनात्मकता लिए शरीर को स्वस्थ रखने व समाज सेवा के हर प्रकल्पों से जुडने जोड़ने में सहयोगी बन रहा सर्व रोग नाशक अमृता नीम गिलोय बेल औषधीय पौधों देशी काढे दिव्य दृष्टि का साधकगण स्वास्थ्य लाभ ले रहें।
शिविर के सप्तम दिवस अतिथि स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खेल विशेषज्ञ, जिला न्यायालय अभिभाषण संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा व नगर की योगी बिटिया गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री कृतज्ञा शर्मा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बी. के. सीमा दीदी का योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, योग कक्षा में सहयोगी साधकों ने गमछा व अतिथि सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया।
कोरोना काल से ही योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर नियमितता लिए आज खेल जगत के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में भी उच्चतम स्थान पाना प्रेरक हैं। हर नर नारी में नारायण का वास यहाँ बेटा बेटी सब एक समान जरुरत है तो उस प्रतिभा को आगे बढाने प्रोत्साहन देने की एक माता पिता परिवार का मान तक बढ़ जाता हैं जब बच्चों के नाम से पहचानना अपने आप में श्रेष्ठतम सम्मान हैं। जल्द ही जिला न्यायालय परिसर स्थित समस्त कर्मचारियों अभिभावकों व उनके परिवार जनों के लिए स्वास्थ्य से समृद्धि की ओर योग शिविर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *