क्षत्रिय कुमावत समाज संगठन रतलाम द्वारा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा महोत्सव मनाया गया

रतलाम। क्षत्रिय कुमावत समाज संगठन रतलाम द्वारा हिंदू नव वर्ष चेत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 गुड़ी पड़वा महोत्सव मनाया गया एवं इस अवसर पर कुमावत समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के सानिध्य में धार, बड़वानी, उज्जैन ,देवास, खरगोन के जिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुमावत महासंघ जिला रतलाम अध्यक्ष उद्योगपति मनोहर लाल जी कुमावत को सर्वसम्मति से नियुक्ति किया गया एवं नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों एवं स्थानीय समाज बंधुओ ने समाज विकास, शिक्षा एवं मातृसशक्तिकरण पर चर्चा हुई एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ इस अवसर पर रतलाम समाज अध्यक्ष मनोहर लाल कुमावत, राधेश्याम माल, जगदीश जी चांदोरा,जगदीश जी कुमावत, नरसिंह जी कुमावत, राधेश्याम जी मारू, मोहनलाल जी मारू एवं समस्त समाज के सभी प्रभुत्व जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *