लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 04736/04735 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04736 प्रत्येक शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से 13:55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के फतेहाबाद (14:15/14:17), रतलाम (15:40/15:50), मंदसौर (16:56/16:58), नीमच (17.56/17.58) एवं चित्तौड़गढ़ (19.25/19.30), होते हुए शनिवार को 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसीप्रकार ट्रेन संख्या 04735 प्रत्येक गुरुवार 02 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक श्रीगंगानगर से 12:50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (04.20/04.25), नीमच (05.28/05.30), मंदसौर (06:14/06:16), रतलाम (07:55/08:05), एवं फतेहाबाद (09:22/09:24) होते हुए शुक्रवार को 09:55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) आयेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लछमन गढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावती, चूरू, सादुलपुर, तहसील भद्रा, नोहर, एलेनबाद, हनुमानगढ़, एवं सादुलशहर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04736 की बुकिंग 28.03.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर एवं रेलवन ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *