महा अष्टमी पर रामेश्वर मंदिर में भक्तिमय वातावरण में हवन एवं कन्या पूजन सम्पन्न

रतलाम । 80 फीट रोड स्थित रामेश्वर मंदिर में दिनांक 26 मार्च को माँ दुर्गा की असीम कृपा एवं भक्तों की आस्था के साथ महा अष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, भजन एवं माँ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर सनातन सुंदरकांड मंडल के संचालक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा जीव सेवा के भाव को आगे बढ़ाते हुए पक्षियों के लिए जल से भरे 101 सकोरों का वितरण किया गया, जो सेवा, संवेदना और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश है।
इस पुण्य अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सुंदरकांड मंडल एवं रामेश्वर मंदिर परिवार के चंद्र प्रकाश शर्मा, रोहित दवे, निर्मला वैष्णव, मंजुला महेश्वरी, ललिता दवे, मंगला अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, पलक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश शर्मा, वर्षा शर्मा, दीपा तिवारी, राठौर भाभी, खुशी राठौर, विमला परवाल, शर्मा भाभी, विष्णु सिसोदिया सहित अनेक श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *