स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रतलाम। पीएम श्री एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय आंबा में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें डाईट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित हुए उन्होंने बच्चों से कहा कि उनकी लिखावट सुंदर होना चाहिए इसके लिए वह प्रतिदिन लिखने का अभ्यास करें तथा गणित की संक्रिया पर चर्चा की गई। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह प्रतिदिन दातुन करें वह नहाए इस दौरान भविष्य की भेंट कार्यक्रम में बच्चों के भविष्य के बारे में बताया गया l बच्चों को बालपेन एवं कॉपी वितरित की गई प्रधानाध्यापक वीर सिंह निनामा , पालक एवं स्टाफ सदस्य प्रभुलाल झडवाल, गोवर्धनलाल विजियावत, पूनम चंद मुनिया, पुष्पा यादव, महेंद्र सिंह सिसोदिया ,भावेश व्यास, प्रतीक्षा राठौर ,अर्पिता बैरागी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद पाटीदार ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *