मास्क को कभी बाहर की तरफ से हाथ न लगाए

नगर निगम के अब न करो बहाना,माँस्क जरुर लगाने के तहत रांगोलियों के माध्यम से कोविड से बचाव का संदेश देते हुए लोगों को माँस्क का वितरण कर लोगों को सही ढंग से माँस्क पहनने का तरीका समझाया गया

रतलाम 05 अप्रैल । कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक श्री गोपालचन्द्र डाड व निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशन में शहर में लोगों को कोविड-19 से महामारी से बचाने और उन्हे माँस्क पहनने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस मौके पर आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कहां कि कोरोना से बचाव में मास्क की भी बहुत अहमियत है लेकिन मास्क कैसे इस्तेमाल किया जाए , इसकी पूरी जानकारी सबके पास नहीं है. मास्क कब और कैसे पहनना चाहिए. यह भी जानना जरुरी है।
सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारी एपीसिंह के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौराहे, पुलिस थाने सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई मित्र समूह ने रांगोली निर्माण कर लोगों को कोविड से बचने का संदेश देते हुए माँस्क का वितरण किया और लोगो को माँस्क सही ढंग से पहनने का तरीका भी समझाया।
इस मौके पर श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि अगर आपको खांसी और जुकाम है तो मास्क अवश्य पहनें. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य पहनें. कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की देखभाल कर रहे हैं तो मास्क लगाएं. मास्क पहनने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें. मुंह और नाक को मास्क से पूरी तरह से ढंकें. मास्क पहनते समय मुंह और नाक के पास कोई गैप ना रखें. मास्क पहनने के बाद इसे हाथों से ना छूएं. यदि मास्क छू लिया है तो हाथों को तुरंत साफ करें. एक मास्क इस्तेमाल करने के बाद दोबारा इस्तेमाल ना करें. मास्क को बार-बार छूने से बचें. यदि आप स्वस्थ हों तो मास्क पहनने से बचें. मास्क को अपने गले पर ना लटकाएं. अगर मास्क गीला हो जाए तो उसे 6 घंटे के अंदर बदल दें. जैसे मास्क पहनने का सही तरीका है, वैसे ही उतारने का भी. मास्क को कभी भी बाहर की तरफ से हाथ ना लगाएं. मास्क को पीछे से उतारे और डस्टबीन में डाल दें. मास्क उतारने के बाद हाथ सैनिटाइज करें.
श्री झारिया ने लोगों से आव्हान किया है कि कोविड गाईड लाईन को सभी नागरिक समझे और दूसरों को भी समझाए।

Play sound