नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य

  • बिना सूचना के अनुपस्थित 13 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
  • 15 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त
  • लकवाग्रस्त नंदी महाराज का सागोद गौशाला में करवाया जा रहा है उपचार

रतलाम 22 मई । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य करवाया गया वहीं लकवाग्रस्त नंदी महाराज का उपचार सागोद गौशाला में पशु चिकित्सकों से करवाया जा रहा है।
नगर निगम के स्वास्थय अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक, 31, 38, 39, 40, जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड, काटजू नगर की विशेष सफाई, टाटा नगर, भरावा की कुई, निखार मार्केट के पीछे, ओझाखाली, हिम्मत नगर, हिम्मत विहार के नाले-नालियों की सफाई, वार्ड क्रमांक 11 व 15 की नालियों की सफाई का कार्य करवाया गया। इसके अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रो के दुकानदारों से 15 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की गई। इसके अलावा करमदी रोड क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी करने पर राजेश अग्रवाल पर 250/- रूपये का जुर्माना किया गया।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 13 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

Play sound