

रतलाम । भीषण गर्मी के बीच सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए JSG मैत्री परिवार, रतलाम द्वारा रविवार को स्टेशन रोड स्थित जैन मंदिर परिसर में निःशुल्क केरी पन्ना सेवा का आयोजन किया गया। प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाली विराट सेवा (निःशुल्क आहार सेवा) के साथ इस विशेष सेवा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर गर्मी से राहत देने वाले पारंपरिक पेय का लाभ लिया।
ग्रुप संस्थापक अमित कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजन स्थल पर मैत्री परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सेवा कार्य किया। उपस्थित सदस्यों ने आने वाले लोगों का स्वागत कर उन्हें केरी पन्ना वितरित किया।
इस अवसर पर अमित कोठारी,अध्यक्ष राहुल नवलखा, सचिव सचिन मांडोत, मनोज अग्रवाल, प्रियेश छाजेड़, संजय जैन, सुमित पुगलिया, धर्मेंद्र रांका, पीयूष नवलखा, आशीष नवलखा, आयुष नवलखा, चंदन सेलोत, विनय वोरा, गौरव कस्तिया, राजेश गांधी, सिद्धार्थ बोराना, अमित मेहता एवं अरुण दख सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मैत्री परिवार के सदस्यों ने कहा कि सेवा ही संस्कार और समर्पण है तथा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।