


रतलाम। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशन पर संभागीय प्रभारी हरि नारायण यादव, सप्रभारी अर्जुन सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल पाटीदार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह द्वारा जिले के 25 मंडल में 100 स्थान पर कार्यक्रम संपन्न करने की रचना बनाई गई जो शत प्रतिशत सफल रहा !
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ किसानों के साथ को जिले मे बड़े स्तर पर सामूहिक रूप से सुना। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार की विकास यात्रा से जोड़ना था । 134 वें एपिसोड को किसान मोर्चा ने ‘मन की बात, किसानों के साथ’ अभियान के तहत सुना। सामूहिक सहभागिता ग्राम चौपालों, खेत-खलिहानों और बूथ स्तर पर किसानों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने कहा की प्रधानमंत्री ने किसानों को देश की कृषि अर्थव्यवस्था का ‘बेहद खास’ स्तंभ बताया और विशेष सम्मान देते हुए आम उत्पादक किसानों को सामान्य नहीं, बल्कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण और ‘बहुत खास’ करार दिया !
जिला प्रभारी बद्रीलाल चौधरी ने किसान भाईयो और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई !