पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने हेतु जावरा मे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर प्रारंभ

विधायक डॉ पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

रतलाम 12 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व स्तर पर देश को नई ऊंचाइयां प्रदान की है। उनके सफलतम 12 वर्ष के दौरान देश व प्रदेश में लोक कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए। म.प्र. में आमजन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कल्याण के सफल कार्य किये जा रहे है। उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अनुविभाग स्तर पर नगर पालिका जावरा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। शिविर 12 से 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री महेश सोनी, जावरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम कडपा, मंडल अध्यक्षगण राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, राजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षद गण उपस्थित थे।
विधायक डॉ पांडेय ने जनकल्याण शिविर को आमजन के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि आमजन व ग्रामीणों के आवेदन पर गंभीरता से निराकरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जायसवाल ने जनकल्याण शिविर के उद्देश्य व होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून 2026, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधि में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अनुभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न 19 विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की गई। साथ ही शिविर में अतिथियों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
इस अवसर पर विधायक डॉ पांडेय ने सभी विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। आयोजन के दौरान जावरा व पिपलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन रसोइयों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें विधायक डॉ पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने भोजन को चखकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, नगर पालिका एल्डरमेन श्री मनोहर पांचाल, श्री अजय सकलेचा, पार्षद श्री शिवेन्द्र माथुर, श्री तेजसिंह कदम, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि श्री दशरथ कसानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन तहसीलदार श्री सहदेव मौरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound