श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति का द्वितीय मैत्री मिलन समारोह 21 जून को

जावरा (अभय सुराणा)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा सत्र 2026-27 का द्वितीय मैत्री मिलन समारोह रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष अभय सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन होटल सेलिब्रेशन (थर्ड फ्लोर), बस स्टैंड के पास, मंदसौर रोड, जावरा पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 4:15 बजे से 4:40 बजे फैलोशिप। इसके पश्चात 4:45 बजे से सायं 6:00 बजे तक मैत्री मिलन एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रोचक प्रश्न मंच, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सदस्यों की विवाह वर्षगांठ का सम्मान, अतिथियों के उद्बोधन तथा अन्य मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सायं 6:15 बजे से सभी सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी। समिति पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित दंपति एवं एकल सदस्यगण से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा वरिष्ठजनों के मध्य आपसी स्नेह, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का आग्रह किया है।
समिति के सचिव राजकुमार हरण एवं कोषाध्यक्ष शेखर नाहर ने भी सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को ही व्यक्तिगत निमंत्रण मानकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound