
रतलाम । रतलाम शहर की संगीत प्रतिभाओं को निखारने हेतु *अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा रतलाम आइडल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसका ग्रैंड फिनाले दिनांक 20.06.2026 को स्थानीय अतिथी पेलेस, सैलाना रोड़, रतलाम पर सांयकाल 06:30 बजे से रखा गया है इसके साथ ही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अनुनाद संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में 92 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करनें वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है,अनुनाद संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने बताया की अनुनाद संस्था का हमेशा ही उद्देश्य रहा हैं की रतलाम शहर की प्रतिभाओं को न सिर्फ प्रोत्साहित करना हैं वरन प्रतिभाओं को गरिमामय आयोजन के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना भी रहा हैं जिससे वे न सिर्फ रतलाम का नाम राज्य स्तर पर वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सके ।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उध्यम मंत्री एवं रतलाम के लोकप्रिय विधायक श्री चैतन्य कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, विशेष अतिथि श्री भगत सिंह भदोरिया, गौरव अजमेरा, रिची सिंह धीमन, पीयूष दख, मदन सोनी रहेंगे।
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में कुल 11 प्रतिभागी अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे जिसमें –
टॉप-11 श्रीमती सुदर्शन सिंह, अनिता सिंह थापा, ईश्वी लुणावत, दिया परसाई, विवेक शर्मा,आर.के. राठोड़, जोहेब मन्सुरी, आशीष चौहान, विनोद राठोड़, राजेश तिवारी एवं जीवन सोनी होंगे.
रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं :- अनिता पण्डित “सजदा सिस्टर सोनी टीवी एक्स फैक्टर फेम मेघा चौहान “इण्डियन ऑयडल फेम”, बलजिन्दरसिंह “बल्लु अन्तर्राष्टीय बांसुरी वादक कमलेश कंडारा “अन्तर्राष्टीय तबला वादक।
इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री खुशी लश्करी करेंगी जो कि नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कत्थक केन्द्र नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं एवं वर्तमान में “गुंज” के नाम से उज्जैन में सांस्कृतिक संस्था संचालित करती है ।
उक्त कार्यक्रम के म्युजिशियन रहेंगे :-
अजीत जैन – ड्रमर,दिलीप व्यास – पेडिस्ट, रमन सिंह हारोड़ – कांगो-ढोलक प्लेयर, अमीत शर्मा – की बोर्ड प्लेयर, जितेन्द्र चौहान – की बोर्ड प्लेयर, दिनेश भंवरिया – सेक्सोफोन, तन्जीम सैयद – गिटार, विनय राठोड़ – तबला, राजेश बैरागी – साईड परकशन इत्यादि।
अनुनाद संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने शहर वासियों से अपील की हैं की अधिकाधिक की संख्या मेँ पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।