मानवीय एवं सराहनीय कार्य किया गया

रतलाम । दिनांक 18/06/2026 को लघु, सूक्ष्म उद्योग मंत्री श्री चेतन काश्यप जी के कार्यालय से समाज सेवक श्री हेमंत राहोरी द्वारा एक अज्ञात दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आयुष्मान ऑपरेटर श्री अमित शाह से संपर्क किया गया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर श्री अमित शाह ने अपने सहयोगी श्री विकास पुरोहित के सहयोग से अस्पताल (Dr.Nilesh Nagar, राघव न्यूरो ट्रामा केयर हॉस्पिटल) पहुँचकर संबंधित व्यक्ति के परिवार जन से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाया, जिससे उसे उपचार संबंधी सुविधाएँ प्राप्त हो सकीं।
इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए मरीज के परिजनों ने माननीय मंत्री श्री चेतन काश्यप जी, समाज सेवक श्री हेमंत जी राहोरी, श्री अमित शाह एवं श्री विकास पुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound