29 को होगी महाआरती व महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन

रतलाम । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर 21वां वर्षगाँठ महोत्सव 21 जून से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 21 जून से प्रारंभ होकर 29 जून को श्री साँवलिया सेठ जी की माहाप्रसादी (भण्डारे) के साथ संपन्न होगा। आयोजन में 21 जून को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा साथ ही इसमें श्री मदभागवत जी का आगमन होगा। भव्य कलश यात्रा बस स्टैंड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य कॉलोनी मार्गो से होती हुई ।
श्री साँवलिया सेठ मंदिर पहुँचेगी। 22 जून 2026 से 28 जून 2026 तक भगवक्ताचार्य प पवन जी शास्त्री (नागदा) के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन श्री साँवलिया सेठ का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। 29 जून 2026 को श्री साँवलिया सेठ का महाभिषेक व महाआरती की जाएगी। एवं माहाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जाएगा। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति समस्त श्रद्धालुजन महानुभाव को वर्षगाँठ महोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में पधारने का आग्रह करती हैं।