सक्षम के 18 वे स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन हुआ


रतलाम । सक्षम संगठन के 18 वे स्थापना दिवस पर सक्षम सविता (कुष्ठ रोग) प्रकोष्ठ मालवा प्रांत द्वारा भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण, विशेष अतिथि श्री सतीश त्रिपाठी अपर लोक अभियोजक, सुश्री किरण पाटीदार,म.प्र.दिव्यांग संघ महासचिव रहे।
इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुए। सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने बताया कि सक्षम के 18 स्थापना दिवस के अवसर पर प्रारंभ मे ज्ञानदीप विद्यालय के दृष्टिबाधित छात्र भव्य राजसिंह द्वारा मधुर गीत गा कर सभी का मनमोह लिया।योग शिक्षीका आशा दुबे के मार्गदर्शन मे बोद्धिक दिव्यांग बच्चों ने सामुहिक योगाभ्यास प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा नई दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर की सारथी संस्था के बौद्धिक दिव्यांग छात्र छात्राओं प्रिया मकवाना प्रतीक बडवेलकर केशव बोखा एवं अंशुमान सिंह तोमर ने पदक जीत कर प्रदेश व शहर का नाम रोशन करने तथा नेत्रम संस्था के संस्थापक हेमंत मुणत द्वारा 575 से अधिक नेत्रदान करवाने तथा दिव्यांगजनो के लिए मोदी सरकार की निरामय स्वास्थ्य बिमा योजना के अंतर्गत एक वर्ष मे लगभग 33 लाख रुपए की दावा राशि स्वीकृत करवाने के उत्कृष्ट कार्य करने पर सक्षम के धीमहि प्रकोष्ठ कि जिला प्रमुख व सारथी संस्था की संचालिका स्वाति सोलंकी का अतिथियों के साथ दृष्टिबाधित रोहित वर्मा व अर्चना विश्वकर्मा, ज्ञानदीप दिव्यांग विद्यालय के सुनील जैन,समाजसेवी कमलेश बम, प्रदीप कटारिया,बसंती लाल मोठिया,ललित चोपड़ा,सुहास चितले,लघु उद्योग भारती के चंद्र प्रकाश आवतानी,भारत विकास परिषद के रविंद्र दीक्षित,प्रभाकांत उपाध्याय मुकेश मौरीया द्वारा सविता प्रकोष्ठ की और से अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। सविता प्रकोष्ठ के अशोक जैन चौटाला ने स्वागत उद्बोधन मे बताया कि देश मे सभी तरह के दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण ,स्वावलंबन रोजगार एवं अच्छी चिकित्सा सेवा के कार्य सक्षम संगठन कर रहा है और देश में सेवा संगठन की अलग पहचान बनाई है । मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा ईश्वर की सेवा है और समाज के हर वर्ग को सक्षम संगठन से जुड़कर दिव्यांगजनों की सेवा कार्य करने का आव्हान किया। विशेष अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रमुख तथा अपर लोक अभियोजक सतीश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में मुझे सहभागिता करने का अवसर मिला और जो देखा वास्तव में सक्षम के सेवा कार्य करना काफी कठिन है। मध्यप्रदेश दिव्यांग संघ की महासचिव कीरण पाटीदार ने भी सम्बोधित किया।अतिथियों का स्वागत प्रकोष्ठ के कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह राव, रौनक जैन अरुण कुमार ओझा अंकित शर्मा गौरव जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश राठौर द्वारा किया गया व आभार सविता प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष निलेश रेडा ने व्यक्त किया।