सेवावीर परिवार का 251वां मंगलवार कल, 251 परिवार करेंगे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

रतलाम। सेवावीर परिवार द्वारा आयोजित प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ श्रृंखला का 251वां मंगलवार कल 23 जून को उत्सव रूप में मनाया जाएगा जो कि चंपा विहार, सागोद रोड पर रात्रि 7:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में 251 परिवारों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, दिव्य सिंदूर वितरण, हनुमानजी एवं दिव्य गदा जी के दर्शन तथा सामूहिक अर्जी होगी।
इस अवसर पर प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ वक्ता श्री श्यामजी मनावत कुटुम्ब हितैषी उद्बोधन देंगे। सेवावीर परिवार ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound