रतलाम में ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ का 23 वां स्थापना दिवस संपन्न, श्रमवीरों का हुआ सम्मान

​रतलाम। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में “श्रमवीरों का सम्मान” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री रवि चाणक्य के निर्देशानुसार, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार श्री मोहनलाल (पाटीदार) मुरलीवाला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुरलीवाला के माता-पिता श्रीमती देवकुंवर बाई पाटीदार एवं श्रीमान रामचंद्र जी पाटीदार उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार श्री मोहनलाल मुरलीवाला ने वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महायज्ञ में हर नागरिक को योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा ​”भारतीय संस्कृति में श्रम को सदैव यज्ञ के समान पूजनीय माना गया है। अपने परिश्रम, समर्पण एवं पुरुषार्थ से राष्ट्र के विकास की आधारशिला रखने वाले श्रमिक बंधुओं का सम्मान वस्तुतः राष्ट्रशक्ति का सम्मान है।”
​इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की श्रमिक कल्याणकारी नीतियों की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने पीएम मोदी की ‘ई-श्रम पोर्टल’, ‘विश्वकर्मा योजना’ और ‘श्रमयोगी मानधन योजना’ जैसी प्रमुख नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के करोड़ों मजदूरों को सीधे तौर पर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। ​ ​इस अवसर पर श्रम वीरो को रेनकोट का भी वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी और समाजसेवक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​श्री यशवंत पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, सेवा प्रतिष्ठान), ​रक्तमित्र श्री कचरू राठौड़ (प्रदेश महामंत्री), ​श्रीमती रंजना सिंह (वरिष्ठ समाजसेविका व नेत्री), ​श्री राकेश पांचाल (पूर्व महासचिव, आईटी सेल), ​श्री सुनील जोशी (जिला अध्यक्ष, सेवा प्रतिष्ठान, रतलाम)
​श्री गोविंद सिंह चौहान (राष्ट्रीय महामंत्री, मजदूर महासंघ), ​कुसुम सोलंकी (महिला विंग प्रतिनिधि)
​कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी विचार मंच के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरिराम शाह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound