

रतलाम। योग हमें सकारात्मकता बनाता है और वर्तमान में जीने की प्रेरणा देता है। योग हमारी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का विकास कर हमारी कार्य क्षमता और ग्रहण शीलता को बढ़ाकर उत्कृष्टता की ओर ले जाता है इसलिए योग से सफलता और लक्ष्य प्राप्ति संभव है । यह बात योग निर्देशक और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार जैन ने रेलवे के लोकोमोटिव केयर सेंटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आयोजित योग सत्र में कही।
रेलवे लोकोमोटिव केयर सेंटर के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र जोशी ने बताया कि योग निर्देश डॉ प्रदीप कुमार जैन ने योग साधकों को प्राणायाम,आसन, ध्यान और सूक्ष्म व्यायाम करवा कर हास्यासन के साथ योग सत्र का समापन किया। योग निदेशक डॉ प्रदीप कुमार जैन का स्वागत सीनियर डीएमई श्री मनोज छावरा, विकास गुप्ता, एनपी सिंह ,रामकेश मीणा, राजेंद्र जोशी, शैलेंद्र झा, चंद्रशेखर प्रसाद आदि ने किया। राजेंद्र जोशी ने आभार व्यक्ति किया।